गंगापार, मार्च 11 -- श्री रामचरित मानस सम्मेलन समिति सहसों के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सतानंद ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद की भक्ति, हिरण्याक्ष का प्रसंग, वामन अवतार तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।कथा व्यास सतानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर आशीष केसरवानी, राकेश तिवारी, सतीश केसरवानी, सियाराम मौर्य, जय किशन सोनी, बबलू केसरवानी, राजू केसरवानी, मोनू केसरवानी, सत्यम केसरवानी, अशोक केसरवानी प्रहलाद मोदनवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...