सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति से ही सफल होता है जीवन
बुलंदशहर, मई 25 -- नगर के मोहल्ला गोकुलगंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बरसाना से आये कथा व्यास पंडित बृज बिहारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को समाप्त करने एवं ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था। उन्होंने बताया कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति से ही जीवन सफल होता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को सत्य, प्रेम और सदाचार का देती है संदेश आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। अंत में आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.