सिमडेगा, अप्रैल 1 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में बुधवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता गोपाल साहू ने की। मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और समाजोपयोगी बनाती है। विशेष सम्मान अनुशासन और समर्पण का गौरवपूर्ण क्षण इस अवसर का सबसे भावुक और गौरवपूर्ण क्षण वह था, जब विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र को सम्मानित किया गया। जीरेन मड़की ने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य प्रमोद पाणिग्राही, अर्जुन महतो, गणेश सिंह, जागेश्वर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.