कन्नौज, अप्रैल 12 -- नगर में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपालजी महाराज के सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। सत्संग के दौरान संत रामपालजी महाराज ने वेदों, पुराणों, श्रीमद् भगवत गीता एवं अन्य पवित्र शास्त्रों के प्रमाणों के आधार पर परमात्मा की सच्ची पहचान कराई। उन्होंने बताया कि कलयुग में पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति केवल सच्ची भक्ति के माध्यम से ही संभव है। संतजी ने श्रद्धालुओं को सत्संग सुनने, नाम जप करने तथा सच्चे गुरु की शरण में जाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सही भक्ति मार्ग अपनाने से मनुष्य को आंतरिक शांति, आत्म-साक्षात्कार और अंतत: मोक्ष की प्राप्ति होती है। सत्संग के दौरान संत रामपालजी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम का भी उल्लेख किया गया। इस मुहिम के तहत जरूरतमंदों को...