मैनपुरी, मार्च 22 -- कस्बा के मोहल्ला कठेरिया स्थित काली देवी मंदिर के समीप भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक संतोष शास्त्री ने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। कथावाचक ने कहा कि ध्रुव की कथा अटूट विश्वास, धैर्य और भगवान के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। कठिनाइयों के बीच यदि व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प बनाए रखे तो उसे भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। ध्रुव ने बाल्यावस्था में कठोर तप कर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची भक्ति से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया ने कथावाचक का माल्यार्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.