चंदौली, अप्रैल 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मां काली सेवा समिति की ओर से आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा वाचक पंडित मारुति किंकर जी महाराज ने भगवान शंकर के विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का विवाह केवल एक पारिवारिक प्रसंग नहीं, बल्कि भक्ति, त्याग और समर्पण का अद्भुत संदेश देता है। उन्होंने माता पार्वती की कठोर तपस्या और उनके अटूट संकल्प का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति और विश्वास से भगवान को भी प्राप्त किया जा सकता है। कथा के दौरान शिव बारात का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पंडित मारुति किंकर जी ने कहा कि शिव विवाह हमें यह सिखाता है कि बाहरी रूप नहीं, बल्कि आंतरिक गुण ही व्यक्ति की सच्ची पहचान होते हैं। भगवान शिव का सादा स्वरूप और उनके प्रति माता पार्वती की निष्ठा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.