देहरादून, अप्रैल 25 --  गुरु नानक 5जी सेंटेनरी  स्कूल में जप तप का भव्य समागम का आयोजन किया गया। समागम के प्रथम सत्र में सुखमनी साहिब का पाठ किया गया व विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने शबद का गायन किया। कहा कि सच्ची आराधना किसी एक पूजा पद्धति में नहीं होती बल्कि अच्छे विचारों और अच्छे कर्मों से होती है। दूसरे सत्र अमृतवेला में सिमरन साधना से आशीर्वादी भूमिका निभाते हुए मनजोत सिंह ने जाप के प्रत्येक स्वर में भक्ति, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का अदभुत समन्वय से सम्पूर्ण सभागार ईश्वर के नाम में लीन हो गया। मूलमंत्र जप तप का कार्यक्रम भाई गुरशरण के प्रेरणादाई सानिध्य में आयोजित हुआ। आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत वातावरण में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  भाई गुरशरण सिंह ने प्रवचन में प्रेम, शांति और भाईचारे का अद्भुत संदेश दिया। उन्होंने बताय...