हाजीपुर, मई 28 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र प्रखंड के बिदुपुर पंचायत के वार्ड 03 निवासी समाजसेवी सह राम नंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के डोनर के रूप में सदस्य सच्चिदानंद सिंह उर्फ लुटकुन सिंह का लंबी बीमारी के बाद पटना में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका शव पैतृक आवास बिदुपुर पहुंचा, वैसे ही देखने वाले लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में संजीव कुमार, संदीप उर्फ दीपक कुमार, राहुल कुमार, श्याम किशोर शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, अनिल कुमार, अजित कुमार, संजय कुमार, अविनाश कुमार, शंभू सिंह, अमरनाथ कुमार, अमोद कुमार शर्मा, बिपिन कुमार, दीपक कुमार, श्याम किशोर सिंह, विनोद कुमार सहित संबंधियों में डॉ उपेन्द्र कुमार, प्रोफेसर ओम प्र...