सच्चिदानंद मंदिर एवं झरहिया बाबा धाम के विकास के लिए अनुशंसा
गिरडीह, जून 26 -- सच्चिदानंद मंदिर एवं झरहिया बाबा धाम के विकास के लिए अनुशंसा खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। राजधनवार प्रखंड के मकडीहा स्थित प्राचीन श्री सच्चिदानंद मंदिर तथा तारानाखो स्थित झरहिया बाबा धाम को पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक स्थल के रूप में सूचीबद्ध किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।जानकारी के अनुसार, इन दोनों धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी रौशन कुमार सिंह ने वर्ष 2024 में केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, गिरिडीह द्वारा प्रस्ताव पारित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.