भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता तिलकामांझी थाना क्षेत्र में स्थित सच्चिदानंद नगर प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना हुई है। मध्याह्न भोजन कर्मी जब स्कूल पहुंचे तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना हेडमास्टर को दी गई। वहां से पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर तिलकामांझी पुलिस पहुंची। स्कूल के कमरे से बर्तन, टैब, कैरमबोर्ड और अन्य सामान की चोरी हुई। हेडमास्टर अवकाश पर थे इस वजह से चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि शाम में स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऊपर के कमरे में नशेड़ियों का अड्डा लग जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.