चंदौली, अप्रैल 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कैथी स्थित गांव में आयोजक संत प्रताप सिंह की ओर से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान बीते गुरुवार की शाम आयोजित कथा में हरिद्वार से आये संत लालजी ने श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो दुख के समय में भी काम आये। सच्चे मित्र को पहचाने। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता एक मिसाल है। जो बुरे समय मे भी अपने मित्र को नहीं भूले। भगवान श्रीकृष्ण कहते है कि जो अपने मित्र को विपत्ति में साथ नहीं छोड़ता है मैं उसके विपत्ति में काम आता हूं। वही भगवान श्रीकृष्ण के विवाह के बारे में विस्तार से कथा सुनाई। इसमें बागीश सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, कैलाश यादव, शिवदास यादव, रामजी सिंह, पिंटू तिवारी, अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...