फतेहपुर, अप्रैल 11 -- खागा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा नगर के गेस्ट हाउस में आयोजित तीन दिवसीय श्रीहरि कथा का शनिवार को समापन हो गया। साध्वी हरि अर्चना भारती ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा गुरु वही है, जो अपने शिष्य को ईश्वर का साक्षात्कार कराए। उन्होंने बताया कि गुरु ही जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं साध्वी सुबुद्धा भारती ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा समापन पर हवन पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, राम अभिलाष, शिव चन्द्र शुक्ला, सुनील गुप्ता, पप्पू द्विवेदी, आशीष मौर्य, दुर्गेश द्विवेदी, अजय गुप्ता समेत अन्य तमाम भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.