बागपत, अप्रैल 27 -- बड़ौत। रविवार को नगर के आर्य समाज भवन व पट्टी चौधरान में आर्य जनों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि समाज में कोई भी काम दिखावे के लिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि वास्तविकता का पता एक दिन चल ही जाता है। अपने सामर्थ्य से कार्य करना चाहिए। सच्चाई के मार्ग पर चलकर इंसान को सफलता मिलती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। संस्कारों के बिना व्यक्ति जीवन अधूरा है। इस मौके पर जसबीर सिंह, ओमप्रकाश, प्रेम सिंह राणा, चौधरी हरबीर सिंह, तेजेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वैदिक संस्कृति में संस्कारों का विशेष स्थान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.