सचेंद्र को सर्विलांस सेल से हटाया
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सात पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। आरक्षी अवधेश को शहर कोतवाली से क्षेत्राधिकारी कार्यालय कायमगंज, अरविंद कुमार को लाइन से सीओ सिटी कार्यालय, लायक सिंह को जहानगंज से पुलिस लाइन, विपिन भाटी को कंपिल से लाइन हाजिर किया गया है। नरेंद्र शर्मा को लाइन से थाना जहानगंज में आईजीआरएस के पटल पर भेजा गया है। मुख्य आरक्षी सचेंद्र सिंह को सर्विलांस सेल से मानीटरिंग सेल भेजा गया है। इसके अलाव मितुल कुमार को लाइन से नवाबगंज थाने भेजा गया है। यह भी पढ़ें- कुर्था और मानिकपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की तैनाती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.