कानपुर, मई 3 -- कानपुर। सचेंडी के भैरमपुर पुल पर हुए हादसे में घायल पलरा गांव निवासी 50 वर्षीय किसान छोटे की दो दिन बाद रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को वह घर से खाना लेकर साइकिल से खेत की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। परिवार में पत्नी गीता, बेटा किशोर व विशाल और दो बेटियां है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...