कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। सचेंडी के किसान नगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर हाईवे पर कानपुर की तरफ से जा रहा कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर उल्टी दिशा में चला गया। इस पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हापुड़ निवासी कंटेनर ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि, खलासी बुरी तरफ से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद करीब आधे घण्टे तक यातायात बाधित रहा। सचेंडी किसान नगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर बुधवार को कानपुर की तरफ से जा रहा कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। रफ्तार तेज होने की वजह से कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर विपरीत दिशा में पहुंच गया। तभी सामने से आ रहे डंपर से कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। चालक साइड कंटेनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादस...