सचेंडी में हूटर बजाती रही पुलिस और गार्ड के घर से 22 लाख का माल ले उड़े चोर
कानपुर, जून 10 -- सचेंडी। कटरा घनश्याम गांव में गश्त कर रही पुलिस टीम गार्ड के घर के बाहर हूटर बजाती रही, जबकि उनके घर में दाखिल चोरों ने पलभर में नकदी व जेवरात समेत करीब 22 लाख का माल पार कर दिया। वारदात का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शातिर पीछे गिरे एक कच्चे मकान के सहारे छत तक पहुंचे, फिर ताला तोड़कर कमरों में दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया। कमरों का बिखरा सामान देख गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फुटेज खंगाले तो तीन नकाबपोश शातिर देखे गए। फिलहाल, पुलिस टीम रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है। कटरा घनश्याम गांव निवासी सुरेंद्र सिंह सचेंडी स्थित एक फॉर्म हाउस में गार्ड हैं। वह पत्नी माया देवी, सबसे छोटे बेटे हेमंत, बहू रोशनी और एक वर्षीय नाती के साथ रहते हैं, जबकि दो अन्य बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.