सचेंडी में सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, मई 20 -- सचेंडी। सचेंडी के दुल गांव में लेखपाल के 13 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव को फंदे से झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। सचेंडी क्षेत्र के दुल गांव निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु कमल कक्षा सात का छात्र था। प्रियांशु के लेखपाल पिता धर्मेंद्र कमल की करीब दस साल पहले रेलवे हादसे में मौत हो चुकी है। दादी विद्या देवी ने बताया कि, बेटे धर्मेंद्र की मौत के बाद बहू ने दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में नातिन पलक के अलावा पोता प्रियांशु ही घर पर रहते थे। नातिन पलक रिश्तेदारी में गई है, इस बीच बुधवार शाम प्रियांशु ने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि किशोर के सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.