सचेंडी में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। सचेंडी में तेज रफ्तार लोडर ने आरवन-5 बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक लोडर से दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। सचेंडी के ठाकुर प्रसाद का पुरवा निवासी किसान गौतम सिंह का 20 वर्षीय इकलौता बेटा नीरज सिंह गुरुवार शाम इलाके के 18 वर्षीय दोस्त चेतन सिंह के साथ बाइक से कैंधा बाजार गया था। रात में बाजार से खरीदारी दोनों घर लौट रहे थे, तभी कैंधा के गज्जापुरवा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे, फिर चालक लोडर से दोनों को रौंदते हुए भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पर पहुंची पुलिस दोनों को पास के हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने नीरज और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.