सचेंडी में ट्रक की चपेट में आने से खलासी से मौत
कानपुर, मई 12 -- कानपुर। सचेंडी के गदनखेड़ा ओवरब्रिज पर मंगलवार भोर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला जाकर दीवार से टकरा गया। घटना के दौरान ट्रक के खलासी की पहिये की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीतापुर के अंगेठा निवासी ट्रक चालक रमाकांत ने बताया कि वह ट्रक लेकर सीतापुर से जौनपुर जा रहा था। उसके साथ सीतापुर के सकरन महाराजपुर निवासी 28 वर्षीय खलासी सोमनाथ दीक्षित थे। मंगलवार भोर रास्ते में सचेंडी के गदनखेड़ा ओवरब्रिज के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर दीवार से टकरा गया। इस दौरान सोमनाथ सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.