कानपुर, मई 29 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में किसान ने घर से कुछ दूरी पर बाग में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे से झूलता देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिवार व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। नयापुरवा के मजरा कैधा निवासी 45 वर्षीय लाल सिंह खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी ननकी, पांच बच्चे मोहित, हिमांशु, दीपक, खुशबू व खुशी हैं। परिजनों ने बताया कि लाल सिंह शराब के लती थे। शुक्रवार सुबह चार बजे शराब पीकर आए घर आए थे। इसके बाद फिर घर से कहीं चले गए। सुबह ग्रामीणों के बगीचे की तरफ जाने पर उन्होंने शव को फंदे से झूलता देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फंदे से लटककर खुदकुशी की भाई अवधेश ने बताया कि शराब की लत के चलते लाल सिंह ने फांसी लगाई है।

हिंदी हिन्दु...