सचेंडी के दो बिस्कुट फैक्ट्रियों में हंगामा, मांग पूरी होने पर काम पर लौटे
कानपुर, मई 21 -- सचेंडी। दो बिस्कुट फैक्ट्रियों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को फिर से कर्मचारियों ने हंगामा किया। धरमंगतपुर रोड स्थित माधव बिस्कुट फैक्ट्री व सचेंडी हाईवे स्थित श्री अंबाजी बिस्कुट फैक्ट्री में बुधवार सुबह कर्मचारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर फैक्ट्री परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स व अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर रामलखन पटेल ने कर्मचारियों को समझाया फिर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मांगें मानने के बाद कर्मचारी दो घंटे बाद वापस काम पर लौट गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता की। बताया गया कि श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बन गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और दो घंटे बाद काम पर लौट आए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.