सचिव बेटे की हत्या कर शव फंदे से टांगने का लगाया आरोप
हमीरपुर, जून 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी राजू सिंह के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना के पांचवें दिन मृतक के परिजनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस घटना के लिए क्षेत्र के दो ग्राम प्रधानों और एक प्रधान प्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि पुत्र की हत्या करके शव को फंदे से टांगा गया है। उधर, ग्राम विकास अधिकारी संघ भी इस घटना को लेकर दिवंगत साथी को न्याय दिलाने को लेकर लामबंद होने लगा है। ग्राम प्रधानों ने आरोपों से साफ इनकार किया है। मृतक ग्राम विकास अधिकारी राजू सिंह के पिता सृष्टि नारायण सिंह निवासी ग्राम कैथी थाना करछना जनपद प्रयागराज सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों और कुछ सचिवों के साथ डीएम से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.