संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न बंदियों की समस्या सुनकर उनके समाधान कराए जाने हेतु आश्वस्त किया। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी गणेश उर्फ मंकर ने कहा कि उन्हें सरकारी अधिवक्ता प्राप्त हैं। जमानत मंजूर हो जाने के बाद जमानत के शर्तों को पूरा न कर पाने के कारण रिहा नहीं हो पा रहा है। महुली थाना क्षेत्र के रतनपुर धायपोखर गांव निवासी इन्द्रेश चौधरी ने कहा कि वह मारपीट के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं। जमानत स्वीकार हो चुकी है, परंतु जमानत शर्तों को पूरा न कर पाने के कारण र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.