पटना, मार्च 17 -- पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मंगलवार को बिहार में चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। खासकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से क्रियान्वित हो रही योजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने पर चर्चा हुई। सचिव ने वाराणसी-रांची-कोलकाता परियोजना की समीक्षा की। साथ ही आमस-दरभंगा, किशनगंज-बहादुरगंज, मणिकपुर-साहेबगंज, आरा बाईपास, कटोरिया, लखपुरा, बांका और पंजवारा बाईपास की समीक्षा की। फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड में बन रहे आरओबी की समीक्षा की गई। सचिव ने सड़क परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण, भौतिक प्रगति, निर्धारित समय-सीमा तथा अन्य संभावित बाधाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण, बाधाओं का निवारण और प्रगति को तेज किया जाए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.