सीतामढ़ी, मई 31 -- शिवहर। मंडल कारा का शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बैरकों में जाकर बंदियों से सीधी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने ने बंदियों को आश्वस्त किया कि जिन बंदियों के पास मुकादमें की पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क पैनल अधिवक्ता या लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के माध्यम से कानूनी मदद प्रदान की जाएगी।साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि जो सजायाफ्ता बंदी हैं,उनकी अपील संबंधित न्यायालय में समय पर दाखिल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहे। कारा अधीक्षक को जेल परिसर म...