बेगुसराय, मार्च 18 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्सत कपिल अशोक ने बुधवार को बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय के परिसर में स्थित प्रथम श्रेणी पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने पशुओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारियां ली। इसके साथ ही प्रतिदिन किए जा रहे पशु उपचार, अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, दवा भंडार तथा दवाओं की उपलब्ध मात्रा की भी जांच की गई। उन्होंने अस्पताल में संधारित किए जा रहे स्टाक पंजी, वितरण पंजी एवं अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इस दौरान प्रखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत कुमार से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। पशु चिकित्सा अधिकारी कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.