भभुआ, जुलाई 22 -- मंडल कारा का निरीक्षण करने के दौरान सचिव ने दस्तावेजों का अवलोकन किया बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कारा का किया गया निरीक्षण (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की वार्षिक कार्य योजना के तहत एवं निर्देश पर जिला प्राधिकार द्वारा बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारागार में बंदियों के संवैधानिक एवं मानवाधिकारों की रक्षा करना, उन्हें समय पर नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा जेल प्रशासन के कानूनी अभिलेखों का सूक्ष्मता से सत्यापन करना था।

जेल प्रशासन का अवलोकन निरीक्षण के दौरान प्राधिकार की सचिव ने मंडल कारा के प्रशासनिक कार्यालय का गहन अवलोकन किया। ...