पिथौरागढ़, मार्च 12 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नशा मुक्त विवाह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी देवलथल के चौखा गांव पहुंची। जहां उन्होंने दीपक व रजनी के विवाह कार्यक्रम में पहुचंकर उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। बताया प्रीतिभोज कार्यक्रम व इससे पूर्व विवाह कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने शराब का सेवन नहीं किया था। जिसकी सचिव ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में देवलथल के पीएलवी सुरेन्द्र सिंह बसेड़ा, त्रिभुवन, कृष्ण सिंह नेगी, गोविन्द बल्लभ, उमेश शर्मा, तुलसी दत्त, केशव पाण्डेय, नरेश पाण्डेय सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.