हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नई सचिव एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काव्या सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला जज रीता कौशिक के निर्देश पर सचिव काव्या सिंह डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा के साथ जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने प्रत्येक बंदी बैरक का निरीक्षण किया और महिलाओं तथा उनके साथ रह रहे बच्चों के हाल-चाल जाने। इसके बाद पाकशाला पहुंचकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व व्यवस्था की जानकारी ली। सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक बंदी को मानक के अनुसार भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। जेल अस्पताल का निरीक्षण कर उपचाराधीन बंदियों की स्थिति भी जानी। साथ ही निर्देश दिए कि महिलाओं के साथ रह रहे मासूम बच्चों के खान-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.