सीतामढ़ी, जून 2 -- बैरगनिया । जलसंसाधन विभाग के सचिव चन्द्रशेखर सिंह ने सोमवार को बैरगनिया का एक दिवसीय दौरा कर बागमती नदी के तटबंध पर चल रहे निर्माण ,सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण कर उसकी सही मानकों की जांच की। इस दौरान उन्होंने समयावधि में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। सचिव ने निरीक्षण में कार्यों की प्रगति, निर्धारित तकनीकी मानकों की अनुपालन की भी समीक्षा की। सम्बंधित संवेदक एवं अभियंताओं को कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया और गड़बड़ी होने पर संवेदक के साथ अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। सचिव के साथ बागमती प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भास्कर कुमार, एसडीओ सदर आनन्द कुमार, मुख्य अभियंता कुमार मनोज, एसी सियाराम पासवान, सहायक अभियंता शिवानन्द पटेल सहित अन...