पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने पलामू जिला चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य और सिविल सर्जन को उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया है। निर्देश में उल्लेख है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्षता में रैगिंग की पुनः जांच पर विमर्श के आलोक में शिक्षण संस्थानों में रैंकिंग की समस्या पर अंकुश लगाने, परिसर में रैंकिंग की कोई घटना न घटे यह सुनिश्चित करें। निर्देश पत्र में यह भी उल्लेख है कि किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान करने के लिए यूजीसी के नियम 2009 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और कृत कारवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ पी एन महतो ने बताया कि पूर्व से ही रैगिंग को रोकने क...