पिथौरागढ़, अप्रैल 9 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नालसा जागृति जमीनी स्तर पर न्याय और पारदर्शिता पहल योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने अधिकार मित्रों को योजना के मुख्य उद्देश्य बताएं। कहा इस योजना का उद्देश्य जिले के विभिन्न गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगो को जागरूक करना, श्रमिकों और स्वयं सहायता समूहों को उनके अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी और कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में शिक्षित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...