कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में ऐतिहासिक गर्दभ मेला कड़ा मैदान में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण एवं देखभाल विषय पर दो दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में डॉ. नरेन्द्र दिवाकर द्वारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं को अनावश्यक पीड़ा या यातना पहुंचाने के निवारणार्थ और उस प्रयोजन के लिए पशुओं के संरक्षण के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बना है। पशु मानव जीवन और सह-अस्तित्व के सबसे बड़े सहयोगी हैं। इसलिए पशु स्वामियों का कर्तव्य है कि वह पशुओं को अनावश्यक पीड़ा न पहुंचाएं एवं उन्हें किसी के द्वारा पीड़ा पहुंचाने से रोकें व उनकी आवश्यक देखभाल करें। पशु चिकित्साधिकारी कड़ा डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि अश्व प्रजाति के पशु सदै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.