सचिव गिरफ्तार, 47 लाख गबन का मामला
सहरसा, मई 17 -- सत्तर कटैया। प्रखंड के बिहरा थाना पुलिस ने बरहशेर गांव में छापेमारी कर पैक्स राशि गबन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरहशेर पैक्स सचिव श्याम चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बरहशेर पैक्स से करीब 47 लाख रुपये के गबन मामले में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर पांडेय एवं सचिव के विरुद्ध विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सचिव गिरफ्तार, 47 लाख गबन का मामला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.