उरई, अप्रैल 30 -- माधौगढ़। संवाददाता विकास खंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा ने ग्राम सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने सभी सचिवों को निर्देश दिए कि गांवों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएं, और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।बीडीओ ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिन गांवों में हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुराने लंबित प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खराब चापाकलों को जल्द दुरूस्त करने का निर्देश उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों की केवाईसी प...