हरदोई, जून 3 -- बेहंदर। सचिव प्रदीप के हत्या के मामले में कासिमपुर पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मुख्य आरोपी समेत आधा दर्जन लोगों गिरफ्तार किया है। उनकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद किया है। कासिमपुर पुलिस ने पंकज, अरुण और दोनों की पत्नियां खुशबू, प्रियंका व मां रामदेवी तथा पंकज के ससुर बलवंत समेत छह लोग को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की। घटना में नामजद आरोपी बिहारी अभी फरार है। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार का जेल भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...