गंगापार, मई 8 -- करछना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छरिबना, पिपराव और ब्यौहरा में सचिव के अवकाश पर जाने के बाद पंचायत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वैकल्पिक सचिव की तैनाती न होने से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत कई जरूरी कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। पिपरांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार निषाद ने बताया कि सचिव के अवकाश पर जाने के बाद अब तक किसी अन्य कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। वहीं ब्यौहरा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश जायसवाल और छरिबना के पूर्व प्रधान अभयराज ने भी प्रशासन से जल्द वैकल्पिक सचिव नियुक्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.