कुशीनगर, जनवरी 12 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज ब्लॉक ब्लाक में तैनात एक सचिव का 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सचिव परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के लिए एक व्यक्ति से दो सौ रुपए ले रहे है। हालांकि कुटुंब रजिस्टर की नकल जारी करने के एवज में युवक उन्हें चार सौ रुपए दे रहा है। इसके बाद सचिव उसे दो सौ रुपए वापस देकर सिर्फ दो सौ ही लेने की दलील रहे है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी कुशीनगर ने जिला विकास अधिकारी को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर लगभग 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.