सचिव और पंचायत सहायकों को दिया प्रशिक्षण
अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- दुलहूपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास खंड भियांव सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को पंचायत विकास योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं जनभागीदारी आधारित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार एवं सूर्यभान पटेल ने प्रशिक्षण दिए। खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सतत एवं समग्र विकास में सचिवों और पंचायत सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए शासन की योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Godda News: ग्राम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.