आगरा, मार्च 1 -- आईएमए क्रिकेट लीग में शनिवार रात दूधिया रोशनी में खेले गए मैच में सचिव इलेवन ने वाइस प्रेसिडेंट इलेवन को 38 रन से हराकर जीत दर्ज की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नागायच ने बताया कि मैच का शुभारंभ आईएमए स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. आशंक गुप्ता ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमए सचिव इलेवन ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन का सशक्त स्कोर खड़ा किया। डॉ. राहुल सिंह ने नाबाद 47, जयंत चौधरी ने 27, डॉ. मेघल गोयल ने 23, कौस्तुभ साने ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए वाइस प्रेसिडेंट इलेवन की पूरी टीम 17.5 ओवर में 124 रन पर आउट हो गई। गौरव ने 54, डॉ. पल्लव गुप्ता ने 24 रन बनाए। सचिव इलेवन के लिए डॉ. आशीष जौहरी ने 3, डॉ. राहुल सिंह तथा कौस्तुभ साने ने 2-2 विकेट लिए। विजेता खिलाड़ियों को डॉ. आलोक मित्तल ने पुरस्कृत किया। मैच के सम...