अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- महरुआ। भीटी विकास खंड के सभाकक्ष में ग्राम सचिव व पंचायत सहायकों का सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने व विकास कार्यों की सहभागिता पर जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हंस प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से किसी कार्य के करने की शैली की जानकारी होती है। प्रतिभागियों को प्रशिक्षक अरुण कुमार वर्मा, कमलेश कुमार मिश्र ने विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.