सचिवों व पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न
सीतापुर, जुलाई 16 -- पिसावां, संवाददाता। विकास खंड सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत इकराम अली ने किया। प्रशिक्षण में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को जीपीडीपी के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डेटा अपलोड, योजनाओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी संचालन तथा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की जानकारी दी गई। राज्य प्रशिक्षक बाल इंदु एवं प्रतीक्षा यादव तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार प्रतिभागियों को तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विकास खंड के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Etah News: ग्राम पंचायतों की विकास का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.