कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के समक्ष सामूहिक रूप से अपने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) डोंगल जमा कर दिए। यह कदम प्रदेशव्यापी सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन का हिस्सा है, जो ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली (एफआरएस) और मूल विभागीय कार्यों के अलावा अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में चल रहा है। समस्त ग्राम पंचायत सचिवों की ओर से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2025 को प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर शुरू हुए आंदोलन के तहत बिंदु 1 से 5 तक की मांगों का अब तक पालन नहीं हुआ है। इसलिए आज सभी सचिवों ने अपने डोंगल जमा कर दिए हैं। ज्ञापन में सहायक विकास अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि आंदोलन जारी रहने तक डोंगल उनके पास सुरक्षित रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.