प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण 19 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन उप्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ के प्रशिक्षण संस्थान एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एसीएसटीआई) की ओर से किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिला सहकारी बैंक से संबद्ध बी-पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों) के सचिवों, संचालक मंडल के सदस्यों, अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को सहकारी नियमों, बैंकिंग कार्यप्रणाली, ऋण वितरण, ऋण वसूली, एनपीए प्रबंधन, समरूप लेखांकन प्रणाली, पैक्स कम्प्यूटरीकरण तथा डिजिटल लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों के पदाधिकारियों को आ...