गंगापार, जनवरी 6 -- मांडा क्षेत्र में बंद चल रहे सामुदायिक शौचालय हर हाल में खोले जाएं। जो भी केयरटेकर लापरवाही बरते उसकी रिपोर्ट करें, तकि उनके खिलाफ विधिक कार्यवाई हो सके। मंगलवार को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बोले प्रयागराज के अंतर्गत मांडा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लगे हैं ताले खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के मांडा ब्लॉक में हड़कंप मच गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार यादव ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खबर को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को मंगलवार को नोटिस जारी किया। नोटिस में चेतावनी दी गयी कि वे अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की आकस्मिक जांच करें और दौरान जांच जो भी शौचालय बंद मिले, उनके केयरटेकर के लापरवाही की रिपोर्ट करे...