मधुबनी, मई 8 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। बसहा, मिश्रौलिया सहित विभिन्न पंचायतों में पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से विकास योजनाओं और जनसेवा से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिन सचिवों की तीन वर्ष की सेवा पूरी नहीं हुई है उनके पंचायतों में लंबित कार्यों को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं पुराने सचिवों को मूल पंचायत के साथ कई अन्य पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार मिलने से कार्य निष्पादन प्रभावित हो रहा है। प्रमाण पत्र, योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में देरी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सचिव के अभाव में तीन पंचायतों के कामकाज ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.