गंगापार, दिसम्बर 8 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना ब्लॉक के बेंदौ और बरदहा कलस्टरों में ग्राम पंचायत सचिवों की तैनाती न होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सचिवों के स्थानांतरण के बाद नई नियुक्ति न होने के कारण विकास कार्य महीनों से रुके हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर योजनाओं के प्रस्ताव तक, सभी कार्य प्रभावित हैं। करछना ब्लॉक के बेंदौ और बरदहा कलस्टर इन दिनों ग्राम पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति से जूझ रहे हैं। दोनों ही कलस्टरों में पहले से तैनात सचिवों के स्थानांतरण के बाद नई नियुक्ति न होने से क्षेत्र के बेंदौं, मनैया, चनैनी, पचदेवरा, बसरिया, बरदहा, महोरी रीवा, नीबी और कैथी गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। सचिव न होने के कारण न तो कोई नई विकास योजना बन पा रही है और न ही सरकारी सेवाओं का सही समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.