देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मोनाल कप में सचिवालय हरिकेन और सचिवालय ईगल्स ने जीत दर्ज की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को मुकाबले खेले गए। पहला मैच सचिवालय हरिकेन और लायंस के बीच खेला गया। हरिकेन की टीम ने पहले खेलते हुए कुल 20 ओवरों में 09 विकेट पर 139 रन बनाए। विनोद शर्मा ने 43 और ओमीश कुमार ने 31 रन बनाए। माधव नौटियाल ने 03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। माधव नौटियाल ने 30 और धीरेंद्र सिंह ने 22 रन बनाए। ओमीश ने 04 और सुनील ने 03 विकेट लिए। इस तरह सचिवालय हरिकेन ने मैच 44 रन से जीत लिया। ओमीश कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच सचिवालय ईगल्स और सचिवालय राइजिंग के बीच खेला गया। ईगल्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.