लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय सेवा के पांच अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। पशुधन विभाग में तैनात उप सचिव रवींद्र प्रताप सिंह को उसी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में तैनात उप सचिव धर्मेंद्र कुमार पाठक को संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में तैनात संयुक्त सचिव प्रभाकर चंद्र मिश्र को विशेष सचिव बनाया गया है। गृह विभाग में तैनात अनु सचिव देवेंद्र सिंह चौहान को उपसचिव और खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात अनु सचिव धर्मगज को उपसचिव बनाया गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र ने गुरुवार को आदेश जारी किया। इन सभी की तैनाती आदेश बाद में जारी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...